देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर सुरों की स्वरांजली

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, सुर संगम संगीत क्लब द्वारा सुर सम्राट किशोर कुमार की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष कैलाश गर्ग ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन क्लब नरेशा नाकोड़ा रोड पर किया गया। विशेष अतिथि के तौर पर न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप व दीपक तंवर (आर.ओ)को आमंत्रित किया गया। अपने स्वागत भाषण में अध्यक्ष कैलाश गर्ग ने इस क्लब के उद्देश्य व भावनात्मक पहलू से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने केवल किशोर कुमार के गीत ही गाए । क्लब कोषाध्यक्ष निखिल गुप्ता ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर डॉक्टर हर्ष मेहता, छगन पन्नू,राजेश सिंहल,रवि मंडोत,राजेश श्रीमाली,आशीष सिंहल,पवन राठी,रजनी गहलोत,मीनल गर्ग,कपिल बोहरा,वंदना सिद्धार्थ दीप,कैलाश गर्ग,निखिल गुप्ता,हंसराज जयपाल ने अपनी प्रस्तुतियां दी।ये आयोजन किशोर कुमार के लिए सच्ची श्रद्धांजलि बन गया।क्लब सचिव हंसराज जयपाल ने कहा कि सुरीले गानों ने ऐसा समां बांधा कि मानो हम साठ व सत्तर के दशक में पहुंच गए।अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to my channel


