बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पंवार के काव्य संग्रह सबसे सुंदर अपना देश का भव्य विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के आर्थिक सहयोग से प्रकाशित युवा कवि जेठानंद पंवार के बाल कविता संग्रह ‘सबसे सुंदर अपना देश’ का भव्य विमोचन अंतरप्रांतीय कुमार साहित्य परिषद् व प्रज्ञा क्लासेज के संयुक्त तत्वावधान में प्रज्ञा क्लासेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार व शिक्षाविद् डॉ. बंशीधर तातेड़, डॉ. रामकुमार जोशी, डॉ. बी.एल.धनदे व डॉ. रविन्द्र कुमार मारू के आतिथ्य में संपन्न हुआ। डॉ.तातेड़ ने पंवार की कविताओं पर बात करते हुए कहा कि यह बाल कविताएं बालमन की प्रवृत्तियों को देखते हुए लिखीं गई हैं इसलिए यह बाल साहित्य के मानकों पर खरी उतरती हैं। डॉ.जोशी ने पंवार की कविताओं का आलोचनात्मक विवरण सामने रखते हुए कविताओं की आंचलिक शब्दावली को भी गहनता से सामने रखा। पंवार की कविताओं का बाल मनोवैज्ञानिक पक्ष डॉ.रविन्द्र जी मारू ने उजागर करते हुए कुछ कविताओं का पाठ भी किया। सहायक आचार्य डॉ.बी.एल.धनदे ने पंवार के इस प्रयास को बाल साहित्य मानकों पर खरा उतरने वाला बताते हुए इन कविताओं में निहित भाव पक्ष को बालकों की प्रवृत्ति के अनुरूप बताया।

चंद्रवीर गर्ग ‘आबदार’ ने कवि जेठानंद पंवार की उपलब्धियों व रचनाओं पर प्रकाश डाला। डॉ.जीत परमार ने कहा कि भाई पंवार की बाल कविताएं बालकों की दुनिया का चित्रण हमारे सामने रखती हैं।प्रज्ञा क्लासेज की निदेशक एडवोकेट ज्योति धनदे ने पंवार की कविताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि बाल साहित्य में पंवार का यह प्रयास अनुकरणीय है। इसके साथ ही बाड़मेर के उभरते साहित्यिक मंच कथन का पोस्टर विमोचन किया। कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ अध्यापक हरचन्द राम पंवार के धन्यवाद के साथ हुआ। कार्यक्रम में विमला बृजलाल, कर्णपाल सिंह, बरकत खान, सुरेश भाटिया,चम्पालाल पंवार,पारस जोशीला,रवि कोडेचा,दमाराम लोहिया,श्यामलाल कोडेचा, जसवंत पंवार, जगदीश चन्द्र,रक्षा अणखिया,सीमा पंवार के साथ कई साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बाड़मेर के नामी एंकर हरीश जांगिड़ ने किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button