देशबाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम कनाना में सम्पन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल (बाड़मेर), 12 अक्टूबर 2025 –
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को कनाना मंडल में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन ठाकुर नरपत करण स्टेडियम, कनाना में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में कनाना मंडल के कनाना, पारलू, सराना, जानियाना और उमरलाई – इन पाँच गांवों से लगभग 250 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर उत्तरवी नदी गौ सेवा सदन के महंत श्री सनातन जी महाराज, तथा उमरलाई मठ के संत श्री सोमानंद जी सरस्वती का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षण प्रमुख एवं बौद्धिककर्ता श्रीमद भगवतदान जी (जोधपुर प्रांत) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संतों के आशीर्वचन के पश्चात अपने बौद्धिक उद्बोधन में श्री भगवतदान जी ने संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, पंच परिवर्तन, समाज जागरण, विश्व में भारत की बढ़ती शक्ति, ऑपरेशन सिंदूर, तथा संस्कारी शिक्षा जैसे विषयों पर प्रेरक विचार रखे।
पथ संचलन कार्यक्रम ठाकुर नरपत करण स्टेडियम से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए लगभग 3 किलोमीटर की यात्रा के बाद पुनः स्टेडियम में आकर सम्पन्न हुआ।
संचालन यात्रा के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह फूल वर्षा, रंगोली, ध्वज, फटाके और झंडियों से स्वयंसेवकों का स्वागत किया। मातृशक्ति, युवा वर्ग और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में काव्य, गीत एवं बौद्धिक सत्र का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात सभी सहयोगियों और ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया जिन्होंने इस उत्सव को सफल बनाने में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया।
इस अवसर पर पूरा कनाना गांव देशभक्ति और संगठन भावना से ओतप्रोत माहौल में डूबा नजर आया।

Subscribe to my channel


