LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 07 वारंटी गिरफ्तार, 01 कुर्की वारंट का निस्तारण

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 12 अक्टूबर 2025।

पुलिस थाना नयाशहर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 07 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही 01 कुर्की वारंट का निस्तारण भी किया गया है।

यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज, श्री हेमन्त शर्मा (आईपीएस) तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर, श्री कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशानुसार शहर में चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

अभियान की मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री सौरभ तिवाड़ी (आरपीएस) और वृताधिकारी नगर, श्री श्रवणदास संत (आरपीएस) के सुपरविजन में हुई। थाना स्तर पर यह कार्यवाही थानाधिकारी नयाशहर, सुश्री कविता पुनियां (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित दो टीमों द्वारा की गई।

टीम-01 की कार्रवाई

थाना नयाशहर की पहली टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर दो फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया —

1. मुलचन्द उर्फ मुलिया पुत्र अन्नाराम, निवासी बड़ा बास, रानीसर बास, बीकानेर — जिसके विरुद्ध न्यायालय से तीन स्थायी वारंट जारी थे।

2. किशन पुत्र अन्नाराम, निवासी बड़ा बास, रानीसर बास, बीकानेर — जिसके विरुद्ध दो स्थायी वारंट जारी थे।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक अभिरक्षा (JC) में भेजा गया।

टीम-02 की कार्रवाई

दूसरी टीम ने भी वांछित अपराधियों की तलाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया —

1. अजमल पुत्र अनवर हुसैन, निवासी डिडू सिपाहियान मोहल्ला, बीकानेर — स्थायी वारंटी।

2. रामप्रकाश पुत्र भंवरलाल, निवासी पारीक चौक, बीकानेर — कुर्की वारंट।

3. सोनू उर्फ सोहनलाल पुत्र गणेशाराम, निवासी पुगल रोड, बीकानेर — गिरफ्तारी वारंट।

इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

थाना नयाशहर की टीमों में शामिल अधिकारी व जवान

सुश्री कविता पुनियां (थानाधिकारी), श्री शेरसिंह, हंसराज, पुरुषोत्तम, कपिल, नरेश, अशोक कुमार, रामफलसिंह, सुनील, कैलाश, हेमराज, श्रवणराम और महावीर आदि पुलिसकर्मी इस कार्रवाई में शामिल रहे।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button