उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

कांग्रेस के किसान स्वाभिमान रैली में उमड़े लोगः शहीद किसानों को किया नमन्

भाजपा की सरकार में किसान, नौजवान परेशान-डा. आलोक रंजन जनहित के सवालों को लेकर जारी रहेगा कांग्रेस का संघर्ष-विश्वनाथ चौधरी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. आलोक रंजन के संयोजन में रविवार को किसान स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया । अनेक ट्रैक्टरों पर सवार कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान गोटवा कस्बे में एकत्र हुये। रैली गोटवा से चलकर बड़ेवन, जिला अस्पताल, ओडवारा होते हुये मुण्डेरवा किसान शहीद स्मारक पहुंची। यहां शहीद किसानों को माल्यार्पण के बाद किसान समस्याओं पर चर्चा की गई।

 किसान स्वाभिमान रैली संयोजक डा. आलोक रंजन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। देश में किसान, नौजवान दोनों परेशान है। भाजपा की सरकार में ऐसी नीतियां बनायी जा रही है जिससे मुनाफा बड़े पूंजीपतियों की जेब में जा रहा है। कहा रैली का उद्देश्य जन जागरण कर लोगों को कांग्रेस के नीति, कार्यक्रम से जोड़ना है। कांग्रेस की मजबूत सरकार बनने पर ही समस्याओं का समाधान होगा। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जनहित के सवालों को लेकर निरन्तर संघर्ष जारी है।

कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि प्रदेश में आये दिन दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हो रहा है। किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है, बेरोजगार नौजवानों को नौकरियों से साजिशन वंचित किया जा रहा है। इन सवालों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष निरन्तर जारी है। मुण्डेरवा मंें किसान स्वाभिमान रैली को डा. वाहिद अली सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, रामपूरन चौधरी, अलीम अख्तर, सुधीर यादव, लालजीत पहलवान, दूधनाथ पटेल आदि ने सम्बोधित करते हुये किसानों की समस्याओं को विस्तार से रखते हुये संघर्ष पर जोर दिया।

 किसान स्वाभिमान रैली में डा. दूधनाथ पटेल,सुधीर यादव सर्वेश शुक्ला,आनंद निषाद नफीस अहमद, राम धीरज चौधरी, अनिल भारती, मोहम्मद अशरफ अली,लालजीत पहलवान, सद्दाम हुसैन, विजय प्रकाश चौधरी, प्रमोद, संजय, राजन्नु, अमरेश, गौरव पाण्डेय, संतोष, उदयभान, महेंद्र चौधरी , विवेक , घनश्याम चौधरी, लाल बहादुर चौधरी, बसंत, शेरू, धु्रव चंद्र चौधरी, अरविंद चौधरी , सर्वेश चौधरी, वीरू सिंह, आलोक चौधरी, राजेंद्र सिंह , आलोक वर्मा, घनश्याम चौधरी , के.एल. चौधरी, मनीष चौधरी, पप्पू मिश्रा, सुनील चौधरी, राम केवल चौधरी, रवीन्द्र कुमार, सत्य प्रकाश चौधरी, रिंकू वर्मा, राकेश मिश्रा, शिव नाथ चौधरी, आलोक तिवारी, नाटे चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी, योगेश्वर सिंह, सूरज वर्मा, दीवान चंद चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, राजकुमार ,प्रिंस, डॉ. सुरेन्द्र ,दुर्गेश, इंसान अली, आर.के. सिंह, सुरेन्द्र, अरविंद चौधरी, तेज बहादुर, गिरिजा शंकर चौधरी, मंटू, अवधेश सोनी, आशीष सिंह, शेषराम, जय प्रकाश, उमा शंकर पटेल, चन्द्र किशोर, डॉ. संदीप चौधरी, सुभाष चौधरी, राहुल यादव , राजित राम राम बहादुर चौधरी , गब्बर चौधरी बुद्धिराम चौधरी, दिवाकर भट्ट, चंद्रशेखर चौधरी, विशाल, प्रिंस, बलराम चौधरी, डॉ. सी.एस. चौधरी, दीपक चौधरी, डॉ. सी.एम. पटेल, राजा मिश्रा, जनार्दन, यदुवंशी यादव, डॉ. चंद्रशेखर, सुखराम पटेल, अब्दुल कलाम, सोलई, पप्पू, राजन , बजरंगी यादव, भोला यादव, जैसराम चौधरी के साथ ही अनेक कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, क्षेत्रीय नागरिक, किसान शामिल रहे।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button