देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
महामहिम राज्यपाल कटारिया के जन्मदिन पर बांठिया ने दी शुभकामनाएं
श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई ट्रस्ट के सरंक्षक भी है राज्यपाल कटारिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
पंजाब के महामहिम राज्यपाल व संघ राज्यक्षेत्र चण्डीगढ़ के प्रशासक,राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में आदर्श व्यक्तित्व के धनी व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक महामहिम गुलाबचंद कटारिया के जन्मदिन पर जयपुर प्रवास के दौरान उनके निवास स्थान पर जाकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व ट्रस्ट के संरक्षक पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के जन्मदिन पर जयपुर प्रवास पर आये राज्यपाल कटारिया के निवास पर जाकर उनका शॉल ओढ़ाकर दुप्पटा पहनाकर व मुह मीठा करवाकर जन्मदिन की बधाई ट्रस्ट की ओर से देते हुए ट्रस्ट द्वारा आगामी दिनों में नशा मुक्ति अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी।वही ट्रस्ट सदस्यों ने क्षेत्र के मंदिर मठो में पूजा अर्चना कर उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना की।इस दौरान विभिन्न गौशालाओं में गौमाता के लिए गुड़ व हरा चारा का वितरण किया गया।
बांठिया ने कहा कि राजनीति काल मे कटारिया इमानदारी के साथ जनहित के लिए सेवा कार्य करने के हमेशा आगे रहे।
उन्होंने ने कहा कि महामहिम कटारिया का सम्पूर्ण जीवन समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण और जनहित कार्यों को समर्पित रहा है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में संगठन की नींव को सुदृढ़ करते हुए सदैव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत के रूप में कार्य किया।राजनीति में उनकी सादगी, ईमानदारी और लोकसेवा की भावना उन्हें एक आदर्श नेता के रूप में स्थापित करती है। शिक्षा, संस्कार, एवं नशा-मुक्त समाज की दिशा में उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
गुलाबचंद कटारिया के पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ पारिवारिक संबंध है । ट्रस्ट के सेवा कार्यो एव शिविर में सेवाएं व मार्गदर्शन दे रहे है।
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत,ललित सुदर्शन,
ट्रस्ट के बाबूलाल भन्साली,अशोक चोपडा,नाथुसिह राजपुरोहित,अशोक हुण्डिया, संजय छाजेड, नरपतसिह सरली, सुरेश बन्दा, रहीशदान, महिपाल बागुंडी, खेतसिंह दहिया,सुरेंद्रसिंह थुमबली ,संदीप चोपडा,हिंगलाजदान,दिनेश खारवाल, दिनेश बारूपाल, नेमीचंद बारूपाल, कमलेश संकलेचा, नरेश टेलर, अनिल जैन, रघुनाथसिह मंडली, रूपाराम प्रजापत, संजय सालेचा, संजय चोपडा,रिषभ तातेड़, रिषभ चोपडा,अशोक चौपड़ा , संजय छाजेड, भैरूलाल सालेचा,रामजी भाई, रामचंद्र सिंघल, राणमल ओस्तवाल, मुकेश जीरावला,पुष्पराज चोपडा, थानाराम माली,लुणचंद सालेचा,रूपाराम प्रजापत, पुष्पराज चोपडा,
भैरूलाल प्रजापत, ,हार्दिक,प्रतिक, मदन तातेड, अरूण सालेचा,गोतम मंडोत, सतु भाई बंसल टेन्ट,
लुणचंद बांठिया,भरत,अनिल बांठिया सहित ट्रस्ट के अनेको सदस्य ने भी बधाई प्रेषित की।

Subscribe to my channel


