उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना पसगवां में चला जागरूकता अभियान

छपोरा गांव में महिला शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

 

रिपोर्ट – डॉ संजय कुमार पाण्डेय

बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़, खीरी

 

खीरी, 12 अक्टूबर 2025।

जनपद खीरी में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना पसगवां की महिला शक्ति टीम ने ग्राम छपोरा में एक विशेष अभियान चलाया।

इस दौरान महिला शक्ति टीम ने गांव की महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। टीम ने उन्हें अपने अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया।

अभियान के दौरान महिला शक्ति टीम ने महिलाओं को महिला हिंसा, साइबर अपराध, छेड़छाड़ और शोषण जैसे मामलों में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी पसगवां के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस मौके पर महिला शक्ति टीम ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग और आत्मनिर्भर बनना चाहिए ताकि समाज में वे निडर होकर अपना जीवन जी सकें।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button