अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
संत भास्कर भारद्वाज ने कहा — “दुनिया में बिगाड़ने वाले लोग ज्यादा हैं, अच्छाई फैलाने वाले कम”

जयबीर सिंह कोटकासिम (अलवर)
कोटकासिम। पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक संत भास्कर भारद्वाज ने बस्ती टाईम्स 24 के जिला ब्यूरो हेड जयबीर सिंह से विशेष वार्ता के दौरान कहा कि आज समाज में बिगाड़ने वाले लोग और बिगाड़ने वाली चीजें बहुत ज्यादा हो गई हैं, जबकि अच्छाई और ज्ञान फैलाने वाले लोग बहुत कम हैं।
*1. संत भास्कर भारद्वाज ने कहा समाज में बिगाड़ने वाले लोग, बिगाड़ने वाली चीजें ज्यादा हैं*
गुरुदेव ने कहा कि “हमें कमल के फूल की तरह रहना चाहिए, जिस पर कीचड़ का प्रभाव नहीं पड़ता।”
उन्होंने बताया कि जैसे कमल कीचड़ में खिलकर भी अपनी सुंदरता और पवित्रता बनाए रखता है, उसी तरह मनुष्य को भी बुरे वातावरण या बुरे लोगों के प्रभाव से प्रभावित हुए बिना अच्छे कर्मों और विचारों पर टिके रहना चाहिए।
*2. जब तक जीवन में अच्छाई और गुणों को धारण नहीं करेंगे, तब तक जीवन नहीं बदलेगा*
गुरुदेव ने कहा कि जब हम बुरे लोगों से दूर रहकर अच्छे लोगों से अच्छाई ग्रहण करेंगे, तभी समाज से भ्रष्टाचार का अंत होगा और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
उन्होंने सभी से समय का सदुपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि “जो व्यक्ति समय की कद्र करता है, वही जीवन में महानता प्राप्त करता है। समय को व्यर्थ न गँवाएँ, क्योंकि यही सफलता की कुंजी है।”
> ✨ संदेश: “कमल की तरह बनो — कीचड़ में रहो, पर उससे कभी मलेन न हो।”

Subscribe to my channel


