उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिव्यापार

जीएसटी सुधार से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है देश- सुभाष यदुवंश

जीएसटी सुधार क्रान्तिकारी कदम- सी.ए. चन्द्र प्रकाश भाजपा के विधानसभा सम्मेलन में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। शुक्रवार को कप्तानगंज के पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता सी.ए. चन्द्र प्रकाश के नेतृत्व मंे जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार अभियान के तहत भाजपा का विधानसभा सम्मेलन कप्तानगंज ब्लॉक सभागार में सम्पन्न हुआ।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हुये आयोजन के मुख्य अतिथि एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए जीएसटी सुधार करोड़ों भारतीयों के जीवन को आसान बनाने वाले परिवर्तनकारी कदम हैं। सरकार ने सामान्य नागरिकों पर कर का बोझ कम करते हुए किसानों को सशक्त बनाया है और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देकर समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता सीए चन्द्र प्रकाश ने कार्यक्रम में आये पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का स्वागत करते हुये कहा कि जीएसटी सुधार से जनता को बहुत राहत मिल रहा है। दूध, पनीर, शैंपू, साइकिल, बच्चों के सामान,जरूरी घरेलू सामान पर अब शून्य या सिर्फ 5ः टैक्स लग रहा है। इससे रोजमर्रा के खर्च कम होंगे। इसी तरह किसान के खेती में प्रयोग होने वाले सामान, वाहन, शिक्षा आदि सस्ते हो गये। जीएसटी रिफार्म से मध्यम वर्ग की सलाना बचत बढ जायेगी। यह कदम सराहनीय है।

भाजपा नेता राधेश्याम कमलापुरी, उमाशंकर यादव, जटाशंकर शुक्ला, इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्रा, सुनील पाण्डेय आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि जीएसटी रिफार्म से 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा। कहा कि जीएसटी रिफार्म पीएम मोदी का आम लोगों को दीवाली उपहार है। संचालन मनोज ओझा ने किया।

 कार्यक्रम में विनय यादव, अमित गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी राजेश कमलापुरी, गंगेश सिंह लवकुश शुक्ल, मनोज पाठक के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button