देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

भारत को जानो प्रतियोगिता’ प्रश्न मंच सम्पन्न

बालोतरा शाखा में उत्साहपूर्वक हुई विद्यार्थियों की भागीदारी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। भारत विकास परिषद् बालोतरा शाखा द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो प्रतियोगिता’ के प्रश्न मंच का आयोजन शाखा के मुख्य भवन में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बालोतरा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कनिष्ठ वर्ग में 16 विद्यालयों के 32 विद्यार्थी, तथा वरिष्ठ वर्ग में 9 विद्यालयों के 18 विद्यार्थी प्रतिभागी रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे अशोक कुमार विश्नोई (उपखंड अधिकारी, बालोतरा), विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र दवे, समारोह अध्यक्ष भवानी शंकर गौड़ (क्षेत्रीय संयोजक सेवा), प्रांतीय पर्यवेक्षक हरिप्रसाद गोठवलिया तथा शाखा अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद अग्रवाल। सभी अतिथियों ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर, राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि अशोक कुमार विश्नोई ने विद्यार्थियों को अपने विद्यार्थी जीवन से जुड़ा प्रेरक अनुभव साझा करते हुए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं की महत्ता बताई। विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र दवे ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह अध्यक्ष भवानी शंकर गौड़ ने भारत विकास परिषद् की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्य का संक्षिप्त परिचय दिया।

शाखा सचिव दिलीप गहलोत ने प्रतियोगिता की उपयोगिता एवं नियमों की जानकारी दी। प्रश्न मंच संचालन दिलीप गहलोत, पुखराज राठी एवं चित्रा श्रीमाली द्वारा किया गया, जबकि क्विज संचालन का दायित्व रामस्वरूप गर्ग ने निभाया।

परिणामों में —

वरिष्ठ वर्ग में राजकीय विद्यालय बालोतरा (जैसमल भीमराज गोलेछा) की देवू एवं तुलसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कनिष्ठ वर्ग में इन्द्रप्रस्थ कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के सूर्यवीर सिंह सोडा एवं विमला चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

विजेता प्रतिभागी आगामी प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में 12 अक्टूबर को सुमेरपुर में बालोतरा शाखा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के सदस्यों द्वारका प्रसाद गोयल, भरत कुमार लोहिया, नरेश खंडेलवाल, केशव प्रसाद गोयल, घनश्याम सिंह शेखावत, राजेश श्रीमाली, शोभा गौड़, मधुलिका लोहिया, राजकुमारी खत्री, दिनेश कुमार सहित अन्य गणमान्य सदस्यों का विशिष्ट योगदान रहा।

‘भारत को जानो प्रतियोगिता’ का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में अपने देश के प्रति प्रेम, गर्व और समर्पण की भावना को जागृत करना है, ताकि वे भारत की प्राचीन संस्कृति, धर्म, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, संतों, ऋषियों एवं महापुरुषों के साथ-साथ आधुनिक तकनीक, उद्योग और प्राकृतिक सम्पदा की जानकारी प्राप्त कर यह विश्वास रखें कि आज भी भारत विश्व में किसी से कम नहीं है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button