अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अलवर में हंगामा: नशे में धुत महिला ने शोरूम मैनेजर को मारा थप्पड़, युवक ने बताया खुद को मंत्री का भतीजा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

अलवर। जिले के बीचोंबीच स्थित अंबेडकर सर्किल और भगत सिंह सर्किल के बीच बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब नशे में धुत एक महिला ने वुडलैंड शोरूम में जमकर हंगामा कर दिया। महिला ने पहले शोरूम मैनेजर को थप्पड़ मारा और फिर पत्थर उठाकर कांच तोड़ दिया। हंगामा बढ़ता देख महिला अपने साथी युवक के साथ शोरूम का सामान कार में फेंककर फरार हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए स्कीम-2 इलाके से दोनों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि हंगामा करने वाली महिला का नाम अनीता मान, निवासी दिल्ली है, जबकि युवक की पहचान गौरव सारस्वत, निवासी शांतिकुंज, अलवर के रूप में हुई है।

शोरूम मैनेजर विक्रम के अनुसार, दोनों शाम करीब 7:15 बजे वुडलैंड शोरूम पहुंचे थे। उन्होंने करीब 8,400 रुपये कीमत के दो जोड़ी सैंडल चुने और भुगतान के लिए चेक देने लगे। मैनेजर ने चेक लेने से इनकार किया तो दोनों गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान महिला ने अचानक मैनेजर को थप्पड़ मारा और शोरूम के कांच पर पत्थर फेंककर तोड़ दिया।

मैनेजर ने बताया कि जब कर्मचारियों ने सैंडल लेकर जाने से रोका, तो महिला ने गुस्से में ड्राइवर को सैंडल थमाए और खुद कार चलाकर पत्थरों के ऊपर से गाड़ी भगा ले गई। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

गौरव सारस्वत ने पुलिस कार्रवाई के दौरान खुद को मंत्री संजय शर्मा का भतीजा बताकर धमकाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ की है।

शोरूम प्रबंधक ने दोनों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और सामान चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button