LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो अपराधियों को सजा

 

रिपोर्ट: स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉ. संजय कुमार पांडेय

 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 8 अक्टूबर 2025:

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की प्रभावी पैरवी और सतत कार्रवाई के परिणामस्वरूप दो अलग-अलग मामलों में अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई है।

पहला मामला – थाना मोहम्मदी:

वर्ष 2011 में थाना मोहम्मदी क्षेत्र में रविन्द्र पुत्र छोटेलाल निवासी नया गांव, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 1430/11, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत हुआ था।

मामले की सुनवाई माननीय न्यायालय ACJM-मोहम्मदी, खीरी द्वारा की गई, जिसमें दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को आरोपी रविन्द्र को जेल में बिताई गई अवधि का कारावास तथा ₹500 के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

दूसरा मामला – थाना नीमगांव:

वर्ष 2004 में थाना नीमगांव क्षेत्र में दिनेश कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम घुंसी, थाना नीमगांव, जनपद खीरी को एक देशी तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 165/04, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ था।

माननीय न्यायालय ACJM-04 खीरी ने दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को आरोपी दिनेश को जेल में बिताई गई अवधि का कारावास और ₹1000 के अर्थदंड की सजा सुनाई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत जनपद में अपराधियों के खिलाफ निरंतर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button