LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा अवैध तमंचा कारतूस बरामद कर अभियुक्त सूरज पुत्र नत्थू को गिरफ्तार किया गया

 

रिपोर्ट स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉक्टर संजय कुमार पांडेय मोबाइल नंबर 7376326175

जनपद खीरी दिनांक 08.102025

*थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा अवैध तमंचा कारतूस बरामद कर अभियुक्त सूरज पुत्र नत्थू को गिरफ्तार किया गया*

पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना पसगवाँ के नेतृत्व में आज दिनांक- 08.10.2025 को थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा, 01 नफर अभियुक्त सूरज पुत्र नत्थू निवासी ग्राम नरदी थाना पसगवाँ जनपद खीरी को एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना पसगवाँ पर मु0अ0सं0 354/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

सूरज पुत्र नत्थू निवासी ग्राम नरदी थाना पसगवाँ जनपद खीरी

*बरामदगी का विवरण*

एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद होना ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*

1.उ0नि0 संजीव कुमार तोमर थाना पसगवां खीरी

2.का0 इन्द्रराज सिंह थाना पसगवां खीरी

3.का0 राहुल कुमार थाना पसगवां खीरी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button