बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

अणुव्रत समिति बालोतरा द्वारा ‘अणुव्रत काव्यधारा’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

साध्वी श्री अणिमाश्री जी के सानिध्य में कवियों ने दी प्रेरक प्रस्तुतियाँ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा — अणुव्रत समिति बालोतरा द्वारा चल रहे अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत आज का विशेष कार्यक्रम “अणुव्रत काव्यधारा” के रूप में स्थानीय न्यू तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। यह आयोजन साध्वी श्री अणिमाश्री जी के सानिध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी श्री जी द्वारा मंगलपाठ के साथ हुई। समिति के अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा ने आगंतुक गणमान्य कविगण का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संयोजन कवि दमन त्रिपाठी ने किया।

सभी कविगणों ने अपनी सुमधुर कविताओं के माध्यम से विश्व शांति, मानवीय एकता, धार्मिक सहिष्णुता, साम्प्रदायिक सौहार्द, व्यवसाय में प्रामाणिकता, ब्रह्मचर्य की साधना, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, व्यसनमुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर प्रभावशाली संदेश दिए।

इस अवसर पर कवि ओमप्रकाश बांठिया, अशोक सालेचा (प्रदीप), कमलेश रांका, प्रमोद भंसाली (पाली) और दमन त्रिपाठी ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।

साध्वी श्री अणिमाश्री जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि — “आज का कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक रहा। हमें अणुव्रत के सिद्धांतों और संदेशों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।”

कार्यक्रम में पधारे सभी कविजनों का सम्मान दुपट्टा, फोल्डर और साहित्य भेंट कर किया गया। इस आयोजन में तेरापंथ सभा, युवक परिषद, महिला मंडल और अणुव्रत समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में समिति की उपाध्यक्ष कमला देवी ओस्तवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button