बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
मां गायत्री हॉस्पिटल बालोतरा एवं यूनिवर्सल ग्रुप के तत्वाधान में विशाल निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। मां गायत्री हॉस्पिटल बालोतरा एवं यूनिवर्सल ग्रुप के तत्वाधान में स्वर्गीय गौतमचंद जी चोपड़ा की स्मृति में एक विशाल निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन यूनिवर्सल कॉम्प्लेक्स, बालोतरा में किया गया।
इस शिविर में मां गायत्री हॉस्पिटल बालोतरा के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं।
डॉ. एन. के. शर्मा (MD फिजिशियन)
डॉ. नैन्सी पटेल (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ)
डॉ. महेंद्र राजपुरोहित (दंत रोग विशेषज्ञ)
शिविर में लगभग 110 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया तथा बीपी और शुगर की जांचें भी निःशुल्क की गईं।
यह शिविर यूनिवर्सल ग्रुप एवं हिंगलाज टेक्सटाइल अहमदाबाद के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें मुकेश जी, हितेश जी एवं अंकित जी चोपड़ा परिवार ने विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम के समापन पर मां गायत्री हॉस्पिटल बालोतरा के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नरेश जी सोनी एवं संरक्षक पदमसिंह साथुनी ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


