अपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

फायरिंग कर फरार चल रहे आरोपी सोनपाल उर्फ भौंडी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

अलवर (तिजारा) 06 अक्टूबर 2025 – सर्किल स्पेशल टीम और थाना तिजारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी सोनपाल उर्फ भौंडी गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सोनपाल उर्फ भौंडी (उम्र करीब 23 वर्ष), निवासी माजरी गुर्जर, थाना तिजारा, मुकदमा नंबर 378/2025, अपराध धारा 109(1), 61(2) BNS तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।

दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि फायरिंग करने वाला आरोपी भौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगवाहेड़ा के पास जैरोली के जंगलों में छिपा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और सर्किल तिजारा की सीडीटी टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाया।

टीम में उप निरीक्षक लोकेश कुमार, हैड कांस्टेबल प्रकाश (नं. 88), कांस्टेबल विष्णु कुमार (नं. 555), कुलवीर (नं. 285) और महबूब (नं. 428) शामिल रहे। पुलिस ने बताए गए इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया और जैरोली से थौस की पहाड़ियों के बीच आरोपी को भागने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया।

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनपाल उर्फ भौंडी गुर्जर बताया। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर फायरिंग कर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था।

👉 पुलिस का कहना है कि आरोपी से हथियार बरामदगी और उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

👉 थाना तिजारा पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button