बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

सहपाठियों का स्नेह मिलन आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा:-

कक्षा 12वीं (1997) कला वर्ग के सहपाठियों ने 28 वर्ष बाद स्नेह मिलन कार्यक्रम रविवार को सेंट ज़ोन पब्लिक स्कूल में आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में सभी सक्रिय सहपाठियों ने प्रेम पूर्वक वार्तालाप किया और स्कूल टाइम की यादें ताजा की।

सभी साथियों ने अपने विचार व्यक्त किये और साथ ही उस समय के हमारे गुरूजनों को याद करके उनकी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में मेरे अनमोल एवं मिलनसार साथियों के चेहरे खुशी से चमक उठे और आनंद की अनुभूति हुई।

मोतीलाल रामावत ने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज और परिवार में मित्रता की मिशाल कायम होती है। दुनिया का सबसे खूबसूरत पौधा दोस्ती का होता है,जो जमीन पर नही बल्कि दिलों में उगता है। इस आयोजन में सभी दोस्तों का लक्ष्मणदास द्वारा स्वागत के साथ मुंह मीठा कराया और जीवन भर दोस्ताना बनाए रखने एवं आपस में जुड़े रहने का वादा किया तथा सबका धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

इस यादगार अवसर पर चंडीदान चारण,सोहनलाल टेलर,केवलराम पटेल,

लक्ष्मणदास निम्बार्क,

मनीष शर्मा,हरवंश कौशल,

भानाराम सियाग,देवेन्द्र खण्डेलवाल,मदन लखारा एवं मोतीलाल रामावत उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button