देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

ब्रह्माकुमारी अवधेश दीदी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, उनके दिखाए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

ब्यूरो चीफ सुधीर अग्रवाल

 

पन्ना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पन्ना में आज ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी आदरणीय अवधेश दीदी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दीदी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सीता बहन ने दीदी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अवधेश दीदी श्रेष्ठ संकल्पों की धनी, करुणा, दया, मातृत्व और सहनशीलता की मूरत थीं। उन्होंने कहा कि दीदी के अंदर सेवा, समर्पण और निष्ठा का भाव कूट-कूटकर भरा हुआ था।

अवधेश दीदी मध्य प्रदेश की मुख्य संचालिका (ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र) के रूप में लंबे समय तक सेवाएं देती रहीं। उनके मार्गदर्शन में ईश्वरीय सेवाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उन्होंने परमात्मा शिव के ब्रह्म मुख से प्राप्त ज्ञान को आत्मसात किया और अनेकों बहनों को इस पवित्र मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

दीदी का बचपन से ही भगवान के प्रति गहरा लगाव था। वे हमेशा “शिव संग ब्याह रचाऊं, नहीं तो कुंवारी ही रह जाऊं” का गीत गुनगुनाया करती थीं। मात्र 10 वर्ष की आयु में उन्होंने इंदिरा गांधी जी को पत्र लिखकर देश सेवा की इच्छा व्यक्त की थी और 14 वर्ष की आयु में ईश्वरीय सेवा में स्वयं को समर्पित कर दिया था।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने अवधेश दीदी की पावन स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। तत्पश्चात सभी ने ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button