जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जयपुर में राष्ट्रीय नाई महासभा द्वारा आयोजित प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर, 3 अक्टूबर 2025:

कल दिनांक 3 अक्टूबर 2025 को जयपुर में राष्ट्रीय नाई महासभा, राजस्थान द्वारा प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रमुख अतिथियों में पूज्य शंकराचार्य श्री प्रज्ञानंद सरस्वती जी महाराज, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला जी, मदन जी राठौङ, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह जी, हवामहल विधायक श्री बालमुकुंदाचार्य जी, और महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर जी शामिल रहे।

इस समारोह को सफल बनाने में बीकानेर से राष्ट्रीय नाई महासभा शहर जिला अध्यक्ष मुकेश जी तवर एवं उनके शहर कार्यकारिणी मेंबर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई।

समारोह की सफलता पर राष्ट्रीय नाई महासभा प्रदेश अध्यक्ष अशोक शरना जी एवं समस्त कार्यकारिणी मेंबर्स को बधाई दी गई। आयोजन की भव्यता और सुंदरता की सभी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की।

सैन मंडल संस्थान गंगाशहर की ओर से समारोह के आयोजकों को सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दी गईं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button