अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कोटकासिम रामलीला में 51 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव और धर्मगुरु भास्कर भारद्वाज रहे उपस्थित

 

जयबीर सिंह कोटकासिम (अलवर)

कोटकासिम कस्बे में हर वर्ष की भांति इस बार भी रामलीला का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें दशहरे के अवसर पर 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत सिंह यादव और धर्मगुरु गुरुदेव भास्कर भारद्वाज भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा भगवान श्रीराम के पूजन से किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव और धर्मगुरु भास्कर भारद्वाज ने उपस्थित जनसमूह से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सोनी उर्फ लादू, निदेशक चतुर्भुज शर्मा, सह-निदेशक धर्मपाल सैनीउपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता और मुन्ना ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

रामलीला में कलाकारों द्वारा रामायण के प्रसंगों का सुंदर मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

इस पावन अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, महंत दीपक नाथ लाडपुर, जिला प्रमुख बलवीर छील्लर, पूर्व सरपंच पंडित वेदप्रकाश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल (सोलू) शर्मा, विहिप जिला मंत्री मुकेश सैनी, मुन्ना भाई, मुकेश गुप्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button