देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर में रामलीला का हुआ भव्य आयोजन, हनुमान संजीवनी बूटी का दृश्य रहा मुख्य आकर्षण

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
लालगढ़ रेलवे स्टेशन मेन गेट के सामने सुभाषपुरा पार्क में नेताजी सुभाष कला मंडल की ओर से चल रही रामलीला में मंगलवार को रावण-अंगद संवाद, लक्ष्मण मूर्च्छित और हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने का दृश्य मंचित किया गया। दर्शकों ने इन प्रसंगों का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की अदाकारी की सराहना की।
रामलीला में कलाकारों ने अपने-अपने किरदार को जीवंत किया।
हनुमान की भूमिका विवेक डावरा ने निभाई।
राम का किरदार तरुण झा ने किया।
लक्ष्मण की भूमिका हितेश्वर राठौड़ ने निभाई।
सीता के रूप में ललित ने मंच संभाला।
मेघनाथ की भूमिका शंकर जी ने,
सुग्रीव का किरदार पं. हरिकिशन ने,
जामवंत अमित साड़ीवाल ने,
रावण ओम चौधरी ने,
अंगद राजेश चौहान वेद मोहसिन खान ने,
विभीषण डी.के. बोबरवाल ने निभाया।
रामलीला के साज-सज्जा और तकनीकी कार्यों में भी अनेक लोग सक्रिय रहे। पेंटर सुरेश और नीरज ने मंच को सजाया, सीन चार्ट जगदीश शर्मा द्वारा तैयार किए गए जबकि सेटअप में पंकज मोदी, अमन सिंह और अक्षय ने विशेष योगदान दिया। मंच संचालन संजीव पराशर द्वारा किया गया।
नेता जी सुभाष कला मंडल की तैयारियों में अध्यक्ष डी.के. बोबरवाल, उपाध्यक्ष राहुल साड़ीवाल, सचिव जगदीश शर्मा, डारेक्टर मोसिन खान, सह डारेक्टर पंकज मोदी, कोषाध्यक्ष संजीव पराशर, सह कोषाध्यक्ष अमित सिंह, सह सचिव हितेश्वर सिंह राठौड़, प्रचार मंत्री प्रेम नाथ योगी सहित वरिष्ठ कलाकार लीलाधर, हरिकिशन, नंदू, विजय सैन और अन्य कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने बीकानेरवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार सहित उपस्थित होकर धर्म, संस्कृति और भक्ति से जुड़े इस अद्भुत उत्सव का हिस्सा बनें।
Subscribe to my channel


