अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति द्वारा नवरात्र डांडिया महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा जन सैलाब

 

जयबीर सिंह कोटकासिम (अलवर)

 

कोटकासिम। गढ़ी वाले हनुमान मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति द्वारा नवरात्र डांडिया महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव से किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मुकेश सैनी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद जिला सत्संग प्रमुख गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने मंत्रोच्चारण के साथ नवरात्रों का महत्व बताकर आशीर्वचन देकर किया। वहीं कार्यक्रम की संयोजिका निम्मी सोनी एवं सहसंयोजिका प्रियंका शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं।

 *🕉️ विश्व हिंदू परिषद जिला सत्संग प्रमुख गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने आशीर्वचन देकर नवरात्रों का महत्व बताया*

गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि नवरात्रों का पर्व आत्मशुद्धि, साधना और मातृशक्ति की उपासना का प्रतीक है। यह समय भक्ति, सेवा और धर्म के प्रति समर्पण की भावना जागृत करने वाला होता है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के बीच विविध धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। डांडिया नृत्य, भक्ति गीत और माता की आराधना से वातावरण भक्तिमय बन गया।

 *🌸 विहिप जिला मंत्री मुकेश सैनी एवं धनसिंह सैनी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए*

कार्यक्रम के दौरान विहिप जिला मंत्री मुकेश सैनी एवं मंदिर कमेटी अध्यक्ष धनसिंह सैनी ने महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और आयोजन की सराहना की।

 *💐 कार्यक्रम संयोजिका निम्मी सोनी एवं सहसंयोजिका प्रियंका शर्मा ने महिलाओं के इस कार्यक्रम में विशेष भागीदारी निभाई*

महिलाओं की विशेष भागीदारी वाले इस आयोजन में संयोजिका निम्मी सोनी और सहसंयोजिका प्रियंका शर्मा ने आयोजन की व्यवस्थाओं और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुर्गा वाहिनी की सदस्याएँ खुशी सैनी, कंचन सैनी, काजल सैनी, रीना, दिव्या, कोमल, अंजलि आदि ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला सत्संग प्रमुख गुरुदेव भास्कर भारद्वाज,विहिप जिला मंत्री मुकेश सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी, बजरंग दल सहसंयोजक धनसिंह सैनी, राजू, मनोज, राकेश, विमल शर्मा, विनोद सैनी, मनीष कुमार, मातृशक्ति मंजू सैनी, विद्या देवी, सुशीला देवी, सावित्री, पूजा, करिश्मा, मधु सहित सैकड़ों महिलाएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button