बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

अणुव्रत गीत के सामूहिक संगान से गूंजे विद्यालय परिसर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल/माजिवाला।

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रमों में आज विभिन्न विद्यालयों में अणुव्रत गीत “संयममय जीवन हो…” का सामूहिक संगान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से गीतिका प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने सामूहिक गीत गाकर संयम और नैतिक जीवन का संदेश दिया।

विद्यालय के शिक्षक चंद्र प्रकाश खत्री ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय एवं विद्यार्थियों की विशेष उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं, एम.डी. चम्पालालजी ने विद्यार्थियों को खड़ा कर अणुव्रत आचार संहिता के 7 संकल्प दिलवाए, जिनमें –

नकल न करना

गाली-गलौज न करना

नशे से दूर रहना

हिंसात्मक व तोड़फोड़ गतिविधियों में भाग न लेना

चुनाव में अनैतिक आचरण न करना

दहेज प्रथा से प्रेरित विवाह न करना

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहना शामिल है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती किरण माहेश्वरी ने अणुव्रत समिति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अणुव्रत समिति के सदस्यों सहित लक्ष्मण सिंह राजोत, सी.पी. खत्री, उमेश सिंह राठौड़, दिग्विजय सिंह राठौड़, विक्रम सिंह राठौड़, विशाल सोनी, कोमल शर्मा, नीतू यादव, संगीता, रवीना, धापू कंवर, अंजू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शिक्षक उमेश सिंह राठौड़ ने भी प्रेरणादायक विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री सफरू खांन ने किया।

4065 लोगों ने किया सामूहिक संगान

अणुव्रत समिति की ओर से जसोल व माजिवाला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में भी “संयममय जीवन हो” गीत का सामूहिक संगान हुआ। कुल 4065 लोगों ने इस सामूहिक संगान में भाग लिया।

इनमें प्रमुख विद्यालय हैं –

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसोल (345)

श्रीमती सुआ देवी भंसाली राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जसोल (300)

राजकीय माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा जसोल (300)

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय भीलबस्ती (200)

आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय नाकोड़ा रोड जसोल (200)

नवकार माध्यमिक विद्यालय जसोल (400)

आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय माजिवाला (250)

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माजिवाला (400) सहित अन्य विद्यालय।

इसके अतिरिक्त जसोल पुराना ओसवाल भवन में साध्वी श्री रति प्रभा जी, साध्वी श्री कला प्रभा जी, साध्वी श्री मनोग्या यशा जी एवं साध्वी श्री पावन यशा जी के सानिध्य में भी तेरापंथ सभा अध्यक्ष भूपत राज कोठारी द्वारा अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया गया, जिसके बाद साध्वी श्री रति प्रभा जी के निर्देशन में लगभग 60 धर्मप्रेमियों ने सामूहिक संगान किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button