उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

लखीमपुर खीरी।

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद खीरी में लगातार सार्थक पहलें की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को थाना गौरीफंटा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में राजकीय हाईस्कूल भूड़ा की कक्षा 10वीं की छात्रा आशिकी को एक दिन के लिए थाना प्रभारी गौरीफंटा नियुक्त किया गया। छात्रा आशिकी ने थाने का कार्यभार संभालते हुए महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई की और फरियादियों से संवाद स्थापित किया।

इस दौरान उन्हें एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, शिकायतों की जांच-पड़ताल, अपराधों की विवेचना एवं महिला सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता से भी अवगत कराया गया।

मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य

महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना।

पुलिस और समाज के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करना।

बालिकाओं को पुलिस कार्यप्रणाली से परिचित कराकर उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button