LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 4 अपराधियों को सजा

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

लखीमपुर खीरी, 01 अक्टूबर 2025।

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। प्रभावी पैरवी और कार्यवाही के चलते जिले की विभिन्न अदालतों ने चार अपराधियों को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाई है।

सजा का विवरण इस प्रकार है :

1. ईसानगर थाना मामला (2003)

अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र अमृतालोध, निवासी चिकनपुरवा, चोरी के गिरोह का सदस्य पाया गया।

मुकदमा संख्या 88/2003 धारा 401 भादवि के अंतर्गत दर्ज था।

माननीय न्यायालय ACMJ-2 खीरी ने अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि का कारावास एवं ₹500 का अर्थदंड सुनाया।

2. मैगलगंज थाना मामला (2021)

अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र जागेश्वर, निवासी दीक्षितपुर, के कब्जे से अवैध धारदार हथियार बरामद हुआ।

मुकदमा संख्या 400/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज।

न्यायालय JM मोहम्मदी ने अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि का कारावास एवं ₹2,000 का अर्थदंड सुनाया।

3. हैदराबाद थाना मामला (2011)

अभियुक्त पुष्कर उर्फ पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र रामेश्वर पासी, निवासी खमरिया, पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप सिद्ध हुआ।

मुकदमा संख्या 1236/2011 धारा 363/366/376 भादवि के अंतर्गत दर्ज।

ADJ-06 खीरी की अदालत ने अभियुक्त को 10 वर्ष सश्रम कारावास एवं ₹10,000 का अर्थदंड सुनाया।

4. कोतवाली सदर थाना मामला (2022)

अभियुक्त मुस्लिम पुत्र जाबिर खां, निवासी रंगीलानगर, के कब्जे से अवैध नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

मुकदमा संख्या 641/2022 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत दर्ज।

ADJ-06 खीरी ने अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि का कारावास एवं ₹2,000 का अर्थदंड सुनाया।

 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को हर हाल में सजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अपराध पर रोक लगाई जा सके और आमजन में कानून का भय व विश्वास कायम हो।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button