देशधर्मबाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
एक शाम मां उजली बायोसा के नाम के नाम भक्ति संध्या दो दिवसीय कार्यक्रम हुआ आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
आसोतरा @ बाड़मेर जिले के चवा गांव स्थित मां उजली बायोसा मंदिर प्रांगण में श्री बायोसा मंदिर विकास संस्थान एवं मारू लौहार समाज के तत्वाधान में रविवार को दो दिवसीय भक्ति संध्या कार्यक्रम आयोजित हुआ । रविवार रात एक शाम मां उजली बायोसा के नाम भक्ति संध्या में सुर, लय व ताल का त्रिवेणी संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान चवा धाम में विराजिया समेत विभिन्न सुरीले भक्ति गीतों पर उपस्थित श्रोतागण झूम उठे। कार्यक्रम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई। कार्यक्रम में नरपत देवासी बालोतरा ने गणपति व गुरू वंदना के साथ सुरों की गंगा प्रवाहित की।
कार्यक्रम के दौरान गुरू बिन घोर अंधेरा…. सुता हो तो जागो नींद सू. देवी रो असवार भेरूजी घुंघरियां घमकावे….आवाज में एक से बढक़र एक उम्दा भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही कार्यक्रम में गायिका आस्था खारवाल पचपदरा ने भी मधुर भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में भक्तगण भौर तक सुरों की सरिता में डुबकी लगाते रहे। वही श्रद्धालुओं ने मंदिर में धोक लगाकर खुशहाली की कामना कर देर रात तक भामाशाह वह लाभार्थियों का साफा व माल्यार्पण कर मा बायोसा मंदिर विकास संस्थान की ओर से स्वागत किया गया दूसरे दिन महाप्रसादी का का आयोजन किया गया
जिसमे श्री मां बायोसा मंदिर विकास संस्थान के सदस्यों समेत श्रद्धालुओं ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष तुलसाराम चौहान, प्रशासक तेजाराम ,उप प्रशासक धनराज सारस्वत , जिला परिषद सदस्य किशोर गोदारा , भक्त राज नेमाराम बोराणा ,देवीलाल सोनी देदाराम ,सोनी हरजीराम, सारण दोलाराम धूण , महेंद्र धुण , गोविंद कवास, कोषाध्यक्ष रावत बिठूजा , रामाराम आसोतरा, केसाराम राठौड़, रामलाल बोराणा पत्रकार, केवलराम राठौड़ सहित भक्तगण मौजूद रहे

Subscribe to my channel


