देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

होमाष्टमी पर्व पर कन्या पूजन का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

आदर्श विद्या मंदिर सायला द्वारा संचालित बाबा रामडेन बाल संस्कार केन्द्र भील बस्ती सायला में आज होमाष्टमी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कन्या पूजन किया गया तथा भोग-प्रसादी के साथ बच्चियों एवं बच्चों को पानी की बोतलें और स्कूल बैग वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य भामाशाह के रूप में सशोदाबेन अग्रवाल ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर केन्द्र की संचालिका पुष्पा गर्ग, मंजू माली, प्रभारी संगीता देवे तथा आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य लक्ष्मणजी भैया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने बच्चों को संस्कारों और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button