देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर : गौचर भूमि को लेकर टीम सावधान इंडिया 077 का बीडीए को अल्टीमेटम

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
बीकानेर डवलपमेंट अथॉरिटी (BDA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए टीम सावधान इंडिया 077 ने गंभीर चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि बीडीए द्वारा तैयार किए जा रहे मास्टर प्लान और विकास योजनाओं से शहर की परंपरागत गौचर भूमि व गौशालाओं को खतरा पैदा हो रहा है।
टीम सावधान इंडिया 077 के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्व मंत्री श्री देवी सिंह भाटी, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, जेठानंद व्यास, सिद्धि बाई सा सहित कई नेताओं और समाजसेवियों के प्रयासों से दशकों पूर्व राजघरानों और दानदाताओं द्वारा सैकड़ों बीघा भूमि गौशालाओं व गौचर हेतु सुरक्षित की गई थी। यहां रोज़ाना सैकड़ों गौसेवक गौमाता, पशु–पक्षियों के लिए दाना–पानी और चारा उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
संगठन का आरोप है कि बीडीए द्वारा विकास योजनाओं के नाम पर इन जमीनों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। दिनेश ने कहा कि यदि बीडीए ने गौचर भूमि की एक इंच भी ज़मीन को खुर्द–बुर्द किया तो संगठन कानून का सम्मान करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करेगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि गौसेवक आगामी दिनों में शहर की पानी की टंकियों और टावरों पर चढ़कर शांतिपूर्ण अनशन करेंगे। इस दौरान आंदोलनकारी कोई तरल पदार्थ या सामग्री अपने साथ नहीं ले जाएंगे, ताकि प्रशासन या विरोधी उन पर पानी में गड़बड़ी फैलाने का आरोप न लगा सकें।
टीम सावधान इंडिया 077 ने बीडीए को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि यदि गौचर भूमि की सुरक्षा को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
Subscribe to my channel


