उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
एक दिन की थानाध्यक्ष बनी छात्रा हिमाशी चौधरी
फरियादियों की समस्याएं ध्यान से सुनी

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
*लखीमपुर खीरी। भगवान दिन इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा हिमाशी चौधरी ने सोमवार को महिला थाना अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत छात्रा को एक दिन के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।*
*थाना पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। छात्रा ने महिला थाना अध्यक्ष बनकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अनोखी पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी का अनुभव कराना रहा।*
Subscribe to my channel


