उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
मिशन शक्ति फेज-5: जनपद खीरी के थाना भीरा में विवेकानन्द एकेडमी भीरा की कक्षा 12 की छात्रा अगमजोत कौर को एक दिन का सांकेतिक थाना प्रभारी बनाया गया

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
* जनपद खीरी दिनांक 29.09.2025*
*“मिशन शक्ति फेज-5: जनपद खीरी के थाना भीरा में विवेकानन्द एकेडमी भीरा की कक्षा 12 की छात्रा अगमजोत कौर को एक दिन का सांकेतिक थाना प्रभारी बनाया गया*
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 29.09.2025 को थाना भीरा, जनपद खीरी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विवेकानन्द एकेडमी भीरा की कक्षा 12 की छात्रा अगमजोत कौर को एक दिन का सांकेतिक थाना प्रभारी बनाया गया । सांकेतिक थाना प्रभारी अगमजोत कौर द्वारा थाने पर आने वाले फरयादियो की शिकायतो को सुना गया व सम्बन्धित को निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये व आज थाना प्रभारी के रुप में कार्य करके पुलिस प्रशासन की वास्तविक कार्यप्रणाली को निकट से समझा ।व थाने पर उपस्थित आयी विधालय की अन्य छात्राओं को भी पुलिस की कार्यप्रणाली व जीवन में आने वाली चुनौतियो से निपटने के तरीको से अवगत कराया गया ।

Subscribe to my channel


