LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी: मिशन शक्ति 5.0 के तहत छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

खीरी, 29 सितम्बर 2025 – जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना मितौली पुलिस ने आज छेड़खानी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी मितौली के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मितौली के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. सुहेल, पुत्र मुस्ताक अली, निवासी ग्राम अछरौला, थाना मितौली, खीरी।

2. मो0 मतीन, पुत्र मुस्ताक, निवासी ग्राम अछरौला, थाना मितौली, खीरी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. उ0नि0 मनोज कुमार, थाना मितौली, खीरी

2. का0 जितेन्द्र कुमार, थाना मितौली, खीरी

यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाती है और जनपद में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button