अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यस्वास्थ्य

रक्तदान महादान में उमड़ा जनसैलाब 261 यूनिट रक्त एकत्रित

पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने किया शिविर का शुभारंभ, सेवा पखवाड़े में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर

 

 

जयबीर सिंह कोटकासिम (अलवर)

कोटकासिम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल कोटकासिम द्वारा रविवार को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने रिबन काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात कार्यकर्ताओं व युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। रक्तदाताओं की भीड़ के चलते कुल 261 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में रामहेत सिंह यादव, सरजीत खटाना, वेद पंडित, ओमप्रकाश जिला उपाध्यक्ष, रामनिवास यादव (यादव महासभा अध्यक्ष), धर्मचंद गुरु जी, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, गुरुदेव भास्कर भारद्वाज धर्मगुरु एवं संस्थापक पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मुकेश सैनी, मुनेश यादव, धर्म सिंह, चंदन सिंह, विक्रम सिंह, बृजमोहन, कैलाश चंद, डॉ. पंकज सैनी, डॉ. राजेश सैनी, डॉ. अमर सिंह, बीसीएमओ गोविंद सिंह, टीकाराम सरपंच, महेंद्र, पवन सोनी, बलराम चौधरी, सनी विधानसभा प्रभारी, अनूप यादव, डब्बू यादव, लाल सिंह, कुलदीप यादव, सतीश पहलवान, छगन नंबर, एवं महेश एसबीओ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने रक्तदान को सर्वोच्च सेवा बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की ज़िंदगी बचा सकता है। साथ ही युवाओं से नियमित रूप से सामाजिक कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button