उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

आर्य समाज नई बाजार ने रचित आर्य की जयंती मनाई, बताया युवाओं के प्रेरणा स्रोत

बस्ती 29सितम्बर।

आर्य समाज नई बाजार बस्ती में स्वामी दयानन्द विद्यालय के पूर्व डायरेक्टर स्वर्गीय रचित आर्य की 33वीं जयंती युवा प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें हरिहर मुनि वानप्रस्थी के सानिध्य में वैदिक यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि रचित आर्य युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। अपनी जीवन के अल्प समय में उन्होंने अत्यधिक शारीरिक और सामाजिक प्रतिष्ठा बना ली थी। सामाजिक क्षेत्र में उनके नेतृत्व में निरंतर आर्य वीर दल के युवा शिविर लगाए जाते रहे हैं जिन्हें आगे भी संचालित किया जाता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आदित्यनारायण गिरि ने बताया कि रचित आर्य ने विद्यालय को नशामुक्त किया। बच्चों को कला कौशल में प्रवीण करते हुए चरित्रवान नागरिक बनाना उनका मुख्य उद्देश्य था।इसके अलावा बच्चों के संस्कारयुक शिक्षा के लिए वे कृतसंकल्प थे। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भी महापुरुषों के बारे में गीत, कविता भाषण आदि प्रस्तुत किया। इसके अलावा शिक्षक अनूप कुमार त्रिपाठी, दिनेश मौर्य, अरविंद श्रीवास्तव, शिवांगी, स्वप्नल, अपूर्वा आदि ने बच्चों को युवा क्रांतिकारियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में अर्पिता, परी, शालिनी, मानवी, श्रेयांश, आयुष, आस्था, मयंक मिश्रा, रिमझिम, शेखर, रिया, गुंजन, वंदना, प्रगति पांडे, राजेश्वरी, दृष्टि मोदनवाल, निधि चौरसिया, साक्षी, अंशिता सहित अनेक बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। प्रधानाध्यापक गरुण ध्वज पाण्डेय ने कार्यक्रम में सम्मिलित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button