उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

टेट के सवाल पर विकास खण्डों में जारी है हस्ताक्षर अभियान

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती । टेट की अनिवार्यता को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद शिक्षकों का आन्दोलन चरणबद्ध ढंग से शनिवार को सभी विकास खण्डों में भी जारी रहा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही 24 दिवसीय राष्ट्र व्यापी आन्दोलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष, मंत्री और पदाधिकारी प्रतिदिन एक-एक न्याय पंचायत के शिक्षकों का हस्ताक्षर करा रहे हैं। हस्ताक्षरित ज्ञापन ई मेल आई.डी. के माध्यम से राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा जा रहा है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने बताया कि दुबौलिया में जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रामपाल चौधरी, मंत्री त्रिलोकीनाथ, संरक्षक सुशीला त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार, वाजिद अली, शिव कुमार पाठक के संयोजन में 32, गौर में जिला उपाध्यक्ष व ब्लाक मंत्री मंत्री विनोद यादव, देवनाथ, मनु प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश गौतम, लालजी पाल, आलोक कन्नौजिया, मनमोहन, पवन कुमार, हेमन्त पटेल, राजेश कुमार, अनीता देवी, सावित्री, चन्द्रावती के नेतृत्व में 42, कुदरहा में ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रभान चौरसिया, भैयाराम राव, सुभाष, राम नरायन चौधरी, अभिषेक दबे, राम सिंह राव, अजय प्रताप चौधरी, जय प्रकाश यादव, पवन शर्मा, रविन्द्र प्रताप पाल, गुलाब चन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 12, नगर क्षेत्र में आनन्द सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के हस्ताक्षर कराये गये। शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। हस्ताक्षर अभियान 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में जाकर हस्ताक्षर करा रहे हैं।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button