देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
प्रार्थना सभा में अणुव्रत आचार संहिता के 11 नियमों का वाचन अनिवार्य

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल,
अणुव्रत समिति जसोल ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि 1 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा में महासंगान गीत “संयम मय जीवन हो…” से पूर्व अणुव्रत आचार संहिता के 11 नियमों का वाचन किया जाए। समिति का मानना है कि यदि प्रत्येक सभा की शुरुआत इन नियमों के वाचन से होगी तो अणुव्रत आंदोलन का उद्देश्य और भी अधिक सफल होगा।
समिति ने सभी प्रभारीगणों से विशेष निवेदन किया है कि वे आचार संहिता का वाचन अनिवार्य रूप से करवाएँ। इस हेतु आचार संहिता की प्रति (कॉपी) भी साथ भेजी गई है।
👉 समिति का संदेश है कि अणुव्रत के नियम समाज में संयम, सदाचार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

Subscribe to my channel


