खेलबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

लक्षिता कच्छावा ने गोल्ड मेडल जीतकर दिया अच्छा संदेश – अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा)

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

 

राज्य सरकार द्वारा आयोजित 69वी जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग अंडर-19 आयु वर्ग प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा लक्षिता कच्छावा ने 500 मीटर एवं 1000 मीटर रिंग रेस में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

 इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में इनका चयन हुआ। लक्षिता कच्छावा का लगातार तीसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है।

विदित है कि लक्षिता भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई सचिव विक्रांत कच्छावा की सुपुत्री है।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने बताया कि लक्षिता के संघर्ष और मेहनत ने यह साबित कर दिया की सपनों की कोई सीमा नहीं होती।

अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने एवं बीकाणा इकाई ने ईश्वर से प्रार्थना की, आप उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर चलते रहो। आपकी यह उपलब्धि विशेषकर छात्राओं एवं युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है हम सभी आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं कामना करते हैं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button