अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गढ़ी वाले हनुमान मंदिर में दुर्गाअष्टमी पर वैदिक पूजन व शस्त्र पूजन का आयोजन

मुख्य वक्ता रहे विश्व हिंदू परिषद जिला सत्संग प्रमुख गुरुदेव भास्कर भारद्वाज

 

जयबीर सिंह कोटकासिम (अलवर)

कोटकासिम।

विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति द्वारा गढ़ी वाले हनुमान मंदिर परिसर में साप्ताहिक दुर्गाअष्टमी के पावन अवसर पर वैदिक पूजन, भजन-कीर्तन और शस्त्र पूजन का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की बहनों ने विधिवत शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद जिला सत्संग प्रमुख गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने उपस्थित मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “पंच परिवर्तन के माध्यम से कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण” आज के युग की आवश्यकता है। उन्होंने देवी शक्ति की उपासना को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा बताया।

भास्कर भारद्वाज के प्रेरक उद्बोधन के बाद दुर्गा माता के भजनों की ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में जिला मंत्री मुकेश सैनी और यशपाल शर्मा ने संगठन की रीति-नीति व कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी, दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका खुशी सैनी, कंचन सैनी, काजल, कोमल, दिव्या कुमारी, राशि, अंजली, रीना, तथा मातृशक्ति प्रखंड प्रतिनिधि मंजू सैनी, सुशीला, माया देवी उपस्थित रहीं।

वहीं बजरंग दल संयोजक पवन सोनी, राजेंद्र नागा, पवन उर्फ गोली प्रजापत, सैनी कुमार, धनसिंह सैनी, विश्व हिंदू परिषद खंड अध्यक्ष प्रमोद सैनी, धर्मपाल सैनी, दीपक, मनीष, आकाश, पंकज पवार, राकेश कुमार, गयसीराम सैनी, विनोद सैनी, कालू राजा, मोहन योगी सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button