देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राष्ट्रीय स्तर पर संयम मय जीवन गीतिका का सामूहिक गायन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

अणुव्रत समिति जसोल के तत्वावधान में बुधवार प्रातःकाल प्रार्थना सभा के समय “संयम मय जीवन हो” गीतिका का सामूहिक गायन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर के विद्यालयों के विद्यार्थी एक साथ इस गीतिका का संगान करेंगे।

अणुव्रत समिति जसोल के अध्यक्ष महावीरचंद सालेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों से गीतिका के सामूहिक गायन की छोटी क्लिप विद्यालय का नाम, समय, कुल विद्यार्थियों की संख्या, प्रभारी (प्रधानाचार्य/हेड मास्टर) का नाम एवं मोबाइल नंबर सहित 6375206381 पर भेजी जानी है।

इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में संयम, सद्भावना एवं जीवन मूल्यों को विकसित करना है। कार्यक्रम का समन्वय सफरू खान, मंत्री अणुव्रत समिति जसोल द्वारा किया जा रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button