देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नवरात्रि पर महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र बालोतरा का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 25 सितम्बर।

नवरात्रि के पावन अवसर पर आज महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र, बालोतरा का शुभारंभ 31 सदस्यों के साथ किया गया। इस अवसर पर संरक्षक डॉक्टर जी.सी. वडेरा एवं वीर पवन नाहटा उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों की सहमति से वीर अशोक कुमार चोपड़ा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा वीर सुरेश कुमार गोठी को सचिव घोषित किया गया। संरक्षक डॉक्टर जी.सी. वडेरा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष व सचिव को बधाई देते हुए सेवा कार्यों में टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया। वहीं संरक्षक वीर पवन नाहटा ने कहा कि अध्यक्ष शीघ्र ही नई कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन को सुचारू रूप से आगे बढ़ाएँगे।

अध्यक्ष अशोक कुमार चोपड़ा ने कहा कि संगठन सेवा कार्यों को सबके सहयोग से आगे बढ़ाएगा तथा वर्ष 2025-27 की कार्यकारिणी जल्द ही घोषित की जाएगी। सचिव सुरेश गोठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल वर्धमान बालोतरा के सदस्य राजू जी बाठीया एवं दिनेश जी वडेरा भी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button