बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
हबूब खां सिंधी बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बालोतरा जिला अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 25 सितम्बर।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक श्री गोविंद सिंह डोटासरा की स्वीकृति उपरांत कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव ने नगर परिषद बालोतरा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता श्री महबूब खां सिंधी को बालोतरा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
श्री महबूब खां सिंधी की इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। नगर परिषद बालोतरा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता होने के साथ-साथ वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करते आ रहे हैं।
इस अवसर पर नगर सचिव कांग्रेस कमेटी बालोतरा राजेंद्र कुमार प्रजापति सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि महबूब खां सिंधी का अनुभव एवं नेतृत्व संगठन को और मजबूत करेगा।

Subscribe to my channel


