बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
संथारा साधिका श्रीमती रेशमी देवी धर्मपत्नी मुकनचंद जी श्री श्रीमाल का समाधि मरण में वैकुटी यात्रा में सैकड़ो लोग ने भाग लिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
संथारा साधिका श्रीमती रेशमी देवी धर्मपत्नी मुकनचंद जी श्री श्रीमाल का समाधि मरण में वैकुटी यात्रा में सैकड़ो लोग ने भाग लिया । श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी संस्थान के मंत्री ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि 92 वर्षिय संथारा साधिका श्रीमती रेशमी देवी श्री श्रीमाल ने 20 सितंबर को ज्ञान गच्छ के श्री रमेशमुनि म सा ने से संथारा ग्रहण किया था , उन्हें स्थानकवासी , तेरापंथ एवं मूर्ति पूजक संघ के संत साध्वीयो के मंगल प्रेरणा एवं परिवारजनों ने संथारा में विशेष धर्म आराधना में सहयोग प्रदान किया, प्रातः 6 बजे समाधि मरण होने पर वैकुठी यात्रा निकाली गई जिसमें परिवारजनों सहित सैकड़ो गणमान्य नागरिकों , महिलाओं में भाग लिया । ओसवाल समाज के अध्यक्ष शांतिलाल डागा ,पूर्व अध्यक्ष मदनराज चोपड़ा, स्थानकवासी संस्थान के पदाधिकारी,तेरापंथ सभा के अध्यक्ष महेंद्र वेद , जैन नवयुवक मंडल के पवन, पंकज अन्याव , तपागच्छ संघ के ओमप्रकाश पटवारी समाजसेवी ओमप्रकाश चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने एवं परिवारजनों ने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। श्रीश्रीमाल परिवार(सांकरा वाला) के श्री हीरालाल, पारसमल, मोतीलाल एवं सुपुत्र गौतम चंद सुमेरमल, अशोक कुमार, राणमल, जितेंद्र कुमार , संगीत कुमार सहित परिवार जनों ने अग्नि संस्कार में मुखाग्नी दी। संघ मंत्री बांठिया ने चार लोगस्स का ध्यान करवा कर भावांजलि अर्पित की, मंगल पाठ का श्रवण करवाया गया।

Subscribe to my channel


