जनसंवाद के तहत विधायक बेहड़ ने सुनी जनसमस्याएं,जनसंवाद के दौरान उठा स्मार्ट मीटर का मुद्दा
MLA Behad listened to public grievances during the public dialogue; the issue of smart meters was raised during the public dialogue.


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
किच्छा…विधायक बेहड़ ने किच्छा स्थित कार्यालय में जनसंवाद के तहत क्षेत्रवासियों से मुलाकात की तथा नवरात्रों की बधाई देते हुए उनकी समस्याओं को सुना इस दौरान कनकपुर ग्राम प्रधान मेजर सिंह व बंटी गाबा समेत ग्रामवासियों ने सड़क निर्माण,नोंग्वा निवासी शरीफ मलिक ने नहर पर क्षतिग्रस्त लोहे के साईंफन बनाने हेतु, सूतईया पुलभट्टा निवासी गीता ने 50 मीटर सड़क निर्माण,कुरेय्या ग्राम प्रधान जसवीर कौर,राजेंद्र सिंह, राधेश्याम, राहुल, तोताराम मुन्नालाल विजय सुभाष राजेश भागीरथ मुन्नालाल आदि लोगों ने कुर्रेय्या मंदिर प्रांगण में हाल के निर्माण कराए जाने की मांग विधायक बेहड़ के समक्ष राखी,बेहड़ ने सभी मांगो को निस्तारण किये जाने का आश्वासन दिया।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, जिला प्रभारी मनोहर वाल्मीकि, वीरेंद्र, बबलू, अनिल, राजेंद्र कुमार आदि ने विधायक बेहड़ से मुलाकात की व बुके देकर उनका अभिनन्दन किया तथा सफाई कर्मियों से संबंधित मांगों को विधानसभा में रखे जाए जाने हेतु विधायक बेहड़ को मांग पत्र प्रेषित कर अपनी मांगों व समस्याओं से अवगत कराया तथा साथ ही राजकीय चिकित्सालय सुशीला तिवारी व मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मियों को नियमित किए जाने व वेतन भुगतान संबंधित मांग पत्र भी सौपा | विधायक बेहड़ ने आश्वासन दिया की वे सभी समस्याओं का निस्तारण कराये जाने हेतु आपनी तरफ से पूर्ण प्रयास करंगे व मुख्यमंत्री जी और स्वास्थ्य मंत्री श्री धन सिंह रावत जी को भी इस सम्बन्ध में अवगत कराएँगे और सफाई कर्मचारियों की समस्त समस्याओं के निस्तारण की मांग करेंगे।

जनसंवाद के दौरान स्मार्ट मीटर का मुद्दा छाया रहा अलग-अलग क्षेत्र के निवासियों ने विधायक बेहड़ को अवगत कराया कि उनके घरों में विद्युत विभाग द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है यदि उनके द्वारा विद्युत मीटर लगाने का विरोध किया जा रहा है तो उनके साथ अभद्रता भी की जाती है विधायक बेहड ने विद्युत विभाग को आगाह करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है इसी प्रकार जबरदस्ती लोगों की सहमती ना होने के बाद भी यदि स्मार्ट मीटर लगाये जायंगे तो वे स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर उतरकर इसका एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Subscribe to my channel


