देवेंद्रनगरपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

कराटे एकेडमी द्वारा आयोजित की गई परीक्षा और मैडल वितरण मुख्य अतिथि रहे विधायक डॉ राजेश वर्मा

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

*कराटे एकेडमी द्वारा आयोजित की गई परीक्षा और मैडल वितरण मुख्य अतिथि रहे विधायक डॉ राजेश वर्मा*

देवेंद्रनगर इस समय खेलो इंडिया खेलो की तर्ज पर प्रतिभा शाली खिलाड़ी अपना हुनर दिखा रहे हैं और अपने नगर का नाम रोशन कर रहे हैं इसी के परिपेक्ष में कराटे एकेडमी द्वारा यहां के बच्चों को टेंड किया जा रहा है जिसमें वो जिला,संभाग,और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा चुके हैं और गोल्ड,और सिल्वर लाकर नगर और एकेडमी का नाम रोशन कर रहे हैं इसीक्रम में आज सामुदायिक भवन में मुख्य अतिथि डॉ राजेश वर्मा द्वारा बच्चों को गोल्ड,और सिल्वर मेडल के साथ प्रमाण पत्र वितरित किया साथ ही विधायक जी द्वारा खेल के महत्व को बताते हुए खेल में शामिल उपक्रमों में कभी कमी नहीं होगी।इस कार्यक्रम में शामिल हुए नगर परिषद अध्यक्ष शिवांगी ललित गुप्ता,हरदेव सिंह,अनिल सिंह, कराटे एकेडमी अध्यक्ष ललित गुप्ता,अशोक कुशवाहा,पत्रकार विनोद तिवारी,सुधीर अग्रवाल।रामरूप शुक्ला, शुभम श्रीवास्तव, रमा शंकर,के साथ बच्चों के माता पिता शामिल हुए।इस कार्यक्रम में प्रोत्साहन के रूप में पत्रकार विनोद तिवारी द्वारा दस हजार और नगर परिषद अध्यक्ष शिवांगी ललित गुप्ता द्वारा दस हजार रुपए मेट के लिए प्रदान किया गया।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button