अलवरखेलब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बिलाहेड़ी में क्रिकेट प्रतियोगिता का श्रीगणेश
रामहेत सिंह यादव ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएँ

जयबीर सिंह बिलाहेड़ी कोटकासिम (अलवर)
बिलाहेड़ी। ग्राम बिलाहेड़ी में बादशाह क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का आज शुभारंभ राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने किया।
यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल से अनुशासन, आपसी भाईचारा और स्वास्थ्य मजबूत होता है।” उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से भाग लेने व आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर रामनिवास यादव, यशपाल शर्मा, धर्मचंद गुरुजी, टीकाराम सरपंच, श्रीराम सरपंच, अजीत सिंह, गजराज लंबरदार, अशोक लंबरदार, जगदीश यादव, विनोद यादव, विक्रम यादव, महेंद्र, अशोक कौशिक, मुनेश यादव, वीरू यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


