देवेंद्रनगरदेशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
देवेंद्रनगर में श्रीमद्भागवत कथा महापर्व की पावन पूर्णाहुति और भंडारा हुआ सम्पन्न
सिद्ध संत के श्रीमुख से सात दिवसीय अमृतवाणी

लोकेशन=देवेन्द्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*देवेंद्रनगर में श्रीमद्भागवत कथा महापर्व की पावन पूर्णाहुति और भंडारा हुआ सम्पन्न*
*सिद्ध संत के श्रीमुख से सात दिवसीय अमृतवाणी*
आर.के. गार्डन, सलेहा रोड, देवेंद्रनगर में चल रही श्रीमद्भभगवत कथा महापर्व की 19 सितम्बर को पावन पूर्णाहुति हुई। वेदोक्त मंत्रोच्चार के बीच विशाल हवन, पूजन, भंडारा और ब्राह्मण भोजन का आयोजन हुआ, जिसमें नगर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों व शहरों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।
इस दिव्य कथा का आयोजन भाजपा नेता आशीष तिवारी एवं उनके छोटे भाई आकाश तिवारी ने संपन्न करवाया। कथा के मुख्य श्रोता स्मृतिशेष अमित तिवारी (संदीप तिवारी) की धर्मपत्नी प्रीति तिवारी एवं उनका बेटा चिराग तिवारी रहे। यह आयोजन उनके स्वर्गीय पिता राजकुमार तिवारी (सूरज महाराज), माता स्वर्गीय उषा तिवारी (भाजपा की नेत्री) और बड़े भाई स्मृतिशेष अमित (संदीप) तिवारी की स्मृति को समर्पित रहा।
कथा का वाचन पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज के श्रीमुख से हुआ। स्वामी जी न केवल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बल्कि पूरे भारत में अपनी गहन ज्ञानवाणी, आध्यात्मिक नेतृत्व और अनुयायियों के प्रति प्रेरक दृष्टिकोण के लिए प्रसिद्ध हैं।
विशेष बात यह रही कि जूना अखाड़े के सिद्ध संत द्वारा कथा सुनने पूरे क्षेत्र से धर्मप्रेमी जन पहुंचे। सातों दिन कथा के अतिरिक्त समय में भी स्वामी जी के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
आयोजन के भव्य स्वरूप, श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व उपस्थिति और संतश्री आत्मानंद गिरि जी के आशीर्वाद ने इसे देवेंद्रनगर के धार्मिक इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय बना दिया।


Subscribe to my channel


