अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कार्यकर्ताओं ने सेवा के रूप में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

मंदिर में सफाई, केक कटिंग और पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

 

जयबीर सिंह रिपोर्ट (हरसौली)

हरसौली। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आज बाबा कुंदनदास जी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के साथ उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की सफाई की, इसके बाद केक काटकर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए मंगलकामनाएँ कीं।

मंदिर प्रांगण में पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और सभी ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के विकास तथा “सेवा ही संगठन” की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंदिर के महंत ऋषिदास जी महाराज, जिला महामंत्री पवन यादव, मंडल अध्यक्ष हरसौली महिपाल तंवर, मंडल उपाध्यक्ष जसवंत यादव, भोमसिंह, पूर्व सरपंच राजपाल स्वामी, पूर्व सरपंच घनश्याम यादव, सतीश सिंह, महिपाल सिंह, सुखराम, वीरेंद्र, राजकुमार, जगदीश सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button