देवेंद्रनगरदेशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
गुनौर विधायक ने किया ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा अभियान शुरू

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*गुनौर विधायक ने किया ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा अभियान शुरू*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देवेंद्रनगर में भारतीय जनता पार्टी के संगठन और सरकार के स्तर पर सेवा कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है।गुनौर विधायक डॉ राजेश वर्मा के नेतृत्व में “सेवा पखवाड़ा” अभियान का शुभारंभ हुआ है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।विधायक ने सुबह “स्वच्छता ही सेवा” *कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 13,14 बमुरी टंकी के पास की सफाई और वृक्षारोपण और* *प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राही को चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी श्रमदान किया और सफाई के प्रति जागरूकता* *का संदेश दिया। यह कार्यक्रम 2* *अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा।* कार्यक्रम के पहले दिन बस स्टेंड में* सफाई मित्रों का सम्मान किया गया।
*कार्यक्रम में उपस्थित गुनौर विधायक डॉ राजेश वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द सिंह,नगर परिषद अध्यक्ष शिवांगी ललित गुप्ता नगर उपाध्यक्ष जय कुमार एवं टीआई सोनकर जी के साथ साथ मात्र शक्ति और गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम शामिल हुए*

Subscribe to my channel


