पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सिमरिया के व्यापारियों ने रोड निर्माण के खिलाफ कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
सिमरिया में प्रस्तावित 30 मीटर चौड़ी सड़क (SH-55) के निर्माण के विरोध में व्यापारियों और आम लोगों ने आज 16 सितंबर को बाजार बंद कर अपना विरोध जताया। आलम ये था कि सुबह से ही बाजार और बस स्टेण्ड में सन्नाटा पसरा रहा।
व्यापारीरियो ने बताया की इस सड़क के निर्माण से मुख्य बाजार की सभी दुकानें तोड़ दी जाएंगी, जिससे सैकड़ों व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। व्यापारियों का कहना है कि वे इस विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इससे उनका रोजगार छिन जाएगा। इसी वजह से उन्होंने शासन से फ्लाईओवर या बाईपास के निर्माण की मांग की है।
स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि उनकी दुकानें वर्षों से इस मुख्य मार्ग पर चल रही हैं और यही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है।
इसी बात को लेकर व्यापारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से एक दिन बाजार बंद रखा।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता, तो वे अपने विरोध को जारी रखेंगे और बाजार बंद की अवधि को आगे भी बढ़ा सकते हैं। गौरतलब है कि यह सड़क सिमरिया से दमोह तक बनाई जानी है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों को उम्मीद है कि प्रशासन ऐसा समाधान निकालेगा जिससे विकास भी हो और उनकी रोजी-रोटी भी न छिने।

Subscribe to my channel


