उत्तर प्रदेशखेलबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मैराथन मार्ग सुधार और शहर सौंदर्य बढ़ाने को जिलाधिकारी से मिले भावेष 

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 15 सितम्बर: नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने आज जिलाधिकारी बस्ती से मुलाकात कर कंपनीबाग चौराहे और शास्त्री चौक (तिरंगा चौराहा) से संबंधित समस्याओं पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए एक लिखित ज्ञापन सौंपा।

संस्था ने कंपनीबाग चौराहे पर निर्माण कार्य के कारण मार्ग अव्यवस्था को प्रमुख समस्या बताते हुए कहा कि आगामी 19 अक्टूबर को होने वाली 14वीं बस्ती मैराथन में हजारों धावक इस मार्ग से दौड़ेंगे। ऐसे में यातायात और सुरक्षा को देखते हुए चौराहे का त्वरित सुधार आवश्यक है।

इसके अलावा शास्त्री चौक पर फुटपाथ और सड़क के बीच में निर्मित दीवार को शहर की सुंदरता और यातायात सुगमता में बाधक बताते हुए भावेष पाण्डेय ने प्रशासन से इसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

भावेष पाण्डेय ने कहा कि बस्ती को एक स्वच्छ, सुंदर और खेलों के प्रति प्रेरणादायी शहर बनाने के लिए संस्था प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग के लिए तैयार है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button