LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पढुआ पुलिस ने महिला हत्याकांड का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी।

जनपद खीरी की पढुआ पुलिस ने 14 सितम्बर को हुई महिला हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला-कत्ल एक हंसिया भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन में चल रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पढुआ के नेतृत्व में टीम ने आरोपितों को गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण

14 सितम्बर 2025 को ग्राम प्रेमनगर मजरा मंझरापूरब निवासी झुनकी देवी पत्नी रामसुधार राजभर की हत्या कर दी गई थी। मृतका के पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना पढुआ में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना के दौरान सामने आया कि झुनकी देवी के इन्द्रावती के पति लाल बहादुर से अवैध सम्बन्ध थे। इसी रंजिश के चलते इन्द्रावती ने अपनी पुत्री सुनीता के साथ मिलकर हंसिया से झुनकी देवी की हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपी

1. इन्द्रावती पत्नी लाल बहादुर मौर्य (उम्र 48 वर्ष)

2. सुनीता पुत्री लाल बहादुर मौर्य (उम्र 19 वर्ष)

दोनों निवासी – ग्राम प्रेमनगर, मजरा मंझरापूरब, थाना पढुआ, जिला खीरी।

बरामदगी

घटना में प्रयुक्त एक अदद हंसिया।

पुलिस टीम

उ0नि0 अभिषेक सिंह

का0 अक्षय चन्द्रवंशी

का0 कृष्ण कुमार

म0का0 वंदना सिंह

(थाना पढुआ, जिला खीरी)

गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button